Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस:130 में से 8 शिकायतों का निस्तारण, डीएम की मौजूदगी में हुआ आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी जनपद की चारों तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में अमेठी तहसील में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 130 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर केवल 8 का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें भेजी गईं। जिलाधिकारी संजय चौहान ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने सुना। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, अमेठी तहसील में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का निस्तारण हुआ। तिलोई तहसील में 29 शिकायतें मिलीं और 3 का निस्तारण किया गया। मुसाफिरखाना तहसील में 19 शिकायतों में से 2 का समाधान हुआ, जबकि गौरीगंज तहसील में प्राप्त 50 शिकायतों में से 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में जन समस्याओं को सुनें और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार अमेठी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या, सीओ बोले-जाम खोलो, नहीं तो केस करूंगा:मुझसे बहस मत करो; शामली में घरवालों ने नेशनल हाईवे जाम किया था
    Next Article
    ससुराल में युवक को चाकू मारा, मौत:पत्नी से मिलने गया था, रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment