Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुराल में युवक को चाकू मारा, मौत:पत्नी से मिलने गया था, रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में की हत्या

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना युवक के ससुराल, पूरे जियावन राजापुर गांव में हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिंकू उर्फ विजय शुक्ला (निवासी पूरे हरिहरपुर, थाना बाघराय) के रूप में हुई है। विजय दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह शनिवार सुबह ही अपनी पत्नी नेहा से मिलने ससुराल पहुंचा था। दूर के रिश्तेदार ने चाकू मारा घटना के समय घर में विजय की पत्नी नेहा और उनके चार छोटे बच्चे मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में लखनऊ गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी दीपक पांडे, जो मृतक का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है, वहां पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक पांडे और विजय शुक्ला के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आंगन में ही विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। आरोपी साइकिल छोड़कर फरार गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी नेहा और चार छोटे बच्चों (दो बेटे और दो बेटियां) को छोड़ गया है, जिससे परिवार में गहरा सदमा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस वारदात के बाद आरोपी दीपक पांडे अपनी साइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पत्नी नेहा की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा करिश्मा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सीओ करिश्मा गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस:130 में से 8 शिकायतों का निस्तारण, डीएम की मौजूदगी में हुआ आयोजन
    Next Article
    'देश में अब दाढ़ी-टोपी देखकर हमले हो रहे':बरेली में AIMIM के प्रदेश महासचिव बोले- अब मुसलमानों को डर लगता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment