Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट घोषित:साक्षी राय ने किया जिला टॉप, 91.12% छात्रों को मिली सफलता

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। देवरिया जिले में कुल 91.12 प्रतिशत छात्र सफल रहे। 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद जारी इन नतीजों में 57,803 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 53,417 ने परीक्षा दी, जिनमें से 48,675 छात्र उत्तीर्ण हुए। पथरदेवा के बर्ड इंटर कॉलेज, बल्ली पट्टी की छात्रा साक्षी राय ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 600 में से 579 अंक (96.50%) हासिल किए। इसी विद्यालय की प्रीति यादव ने 578 अंक (96.33%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, बेलकुंडा बनसप्ती बाजार, गौरीबाजार की श्वेता पटेल ने भी 578 अंक (96.33%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। देखें, 4 तस्वीरें.… तीसरे स्थान पर बर्ड इंटर कॉलेज की आकांक्षा सिंह रहीं, जिन्होंने 577 अंक (96.17%) प्राप्त किए। इस प्रकार, शीर्ष तीन स्थानों में बर्ड इंटर कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। चौथे स्थान पर सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज की श्वेता मौर्य ने 574 अंक (95.67%) हासिल किए। नवतप्पि इंटर कॉलेज, रामपुर गढ़ तरकुलवा की सुप्रिया ने 572 अंक (95.33%) के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। छठे स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई: जनता इंटर कॉलेज मदनपुर गोला के रोहित प्रजापति, मोहम्मद हासुद्दीन इंटर कॉलेज नवलपुर के अनुभव मिश्रा और पीटीबीएन हाई स्कूल, पथरदेवा शाहपुर शुक्ल के अर्पित सिंह। इन सभी ने 571 अंक (95.17%) हासिल किए। सातवें स्थान पर पीआईडीयू इंटर कॉलेज, मनिहारी मैनपुर पकड़ी सलेमपुर की अंशु यादव और निम्मी प्रजापति ने 570 अंक (95%) प्राप्त किए। आठवें स्थान पर संत पुष्पा इंटर कॉलेज, शांति नगर की रिद्धि उदयपुरिया ने 569 अंक (94.83%) हासिल किए। नौवें स्थान पर किसान इंटर कॉलेज बर्दगोनिया के आदित्य मौर्य, सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज की सुप्रिया सिंह और ओमप्रकाश राव इंटर कॉलेज, बसंतपुर रामपुर गढ़ की प्रिया गुप्ता ने 568 अंक (94.67%) के साथ संयुक्त स्थान पर रहीं। दसवें स्थान पर सैयद जफर मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, लार की सुप्रिया पटेल और सूर्यभान सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की सृष्टि यादव ने 567 अंक (94.50%) प्राप्त किए। जिले के छात्रों के इस प्रदर्शन को शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांशी श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में किया जिला टॉप:बस्ती में 93.20% अंक हासिल कर पाई सफलता, 500 में से 466 अंक मिले
    Next Article
    इंटर जिला टॉपर ईशान बोले- जज बनना मेरा टारगेट:प्रदेश की मेरिट में 10वां स्थान, 95.45% अंक के साथ मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment