Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर जिला टॉपर ईशान बोले- जज बनना मेरा टारगेट:प्रदेश की मेरिट में 10वां स्थान, 95.45% अंक के साथ मिली सफलता

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में इंटर परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में ईशान शुक्ला ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में भी दसवां स्थान प्राप्त किया, कुल 95.45 प्रतिशत अंक हासिल किए। ईशान शुक्ला मॉडर्न साइंस इंटरमीडिएट कॉलेज, जोगापुर के छात्र हैं। उनके पिता इसी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं और माता कॉलेज की प्रबंधक हैं। ईशान की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में जश्न मनाया गया। प्रिंसिपल पिता ने बेटे का मुंह मीठा कराकर उसे आशीर्वाद दिया। कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। ईशान शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन के कारण उन्हें यह उपलब्धि मिली। ईशान ने यह भी कहा कि हिंदी विषय में अपेक्षा से कम अंक मिलने के कारण उनका परिणाम और बेहतर हो सकता था। ईशान का लक्ष्य भविष्य में जज बनना है। इसके लिए वह आगे की पढ़ाई पूरी लगन और मेहनत के साथ जारी रखेंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में गर्व का माहौल है, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट घोषित:साक्षी राय ने किया जिला टॉप, 91.12% छात्रों को मिली सफलता
    Next Article
    श्रद्धा और आस्था ने प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाया:सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल की श्रद्धा ने 96.83% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment