Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में जनगणना की मॉक सर्वे से परखी गई तैयारी:फील्ड ट्रेनरों को कराया गया हाउस लिस्टिंग का अभ्यास

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सलेमपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बरसीपार में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में 319 प्रगणक और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इसका मुख्य फोकस जनगणना के प्रथम चरण यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन पर था। प्रशिक्षण सत्र सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें वास्तविक फील्ड सर्वे के बजाय कक्षा में ही रोल प्ले के माध्यम से मॉक सर्वे कराया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को कार्यप्रणाली की बेहतर समझ प्रदान करना था, जिसमें ट्रेनरों ने संगणक और सुपरवाइजर की भूमिका निभाई। प्रतिभागियों को एचएलओ (HLO) ऐप पर डेटा एंट्री का भी अभ्यास कराया गया। उन्हें घर-घर सर्वे की प्रक्रिया, डेटा संकलन और तकनीकी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मॉक अभ्यास से उन्हें फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान को समझने में मदद मिली। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वास्तविक जनगणना कार्य शुरू होने से पहले सभी पहलुओं को स्पष्ट करना है। इससे जनगणना का कार्य सुचारु और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सकेगा। मास्टर ट्रेनर डॉ. गोविंद मिश्रा, मयंक पांडेय, रमेश तिवारी और जावेद अंसारी ने प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर सर्वेश यादव, निपेंद्र सिंह, मुकेश यादव, सुधीर मिश्रा, कन्हैया, नरेंद्र मिश्रा और अनिकेत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में कई प्रगणक और सुपरवाइजर अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि जनगणना का हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन 22 मई से शुरू होना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में लगेगा 300 TPD का CBG प्लांट:कचरे से बनेगा स्वच्छ ईंधन, IGL के साथ एलओआई साइन
    Next Article
    बागपत में युवती ने दुष्कर्म का आरोप, एसपी से गुहार:नशीला पदार्थ देकर वारदात का आरोप, पुलिस पर बयान बदलने का दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment