Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में लगेगा 300 TPD का CBG प्लांट:कचरे से बनेगा स्वच्छ ईंधन, IGL के साथ एलओआई साइन

    3 hours ago

    1

    0

    सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नोएडा प्राधिकरण ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के साथ 300 टन प्रतिदिन क्षमता वाले कम्प्रेस्ड बायो-गैस प्लांट की स्थापना के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन किया है। इस समझौते को दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप दिया गया। इस दौरान आईजीएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार भाटिया भी मौजूद रहे। यह परियोजना भारत सरकार की सतत योजना के तहत विकसित की जाएगी, जिसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ ईंधन को बढ़ावा देना है। प्रस्तावित सीबीजी प्लांट में शहर के ऑर्गेनिक कचरे को प्रोसेस कर कम्प्रेस्ड बायो-गैस तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग वाहन ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। इसके साथ ही बायो-मैन्योर (जैविक खाद) भी एक महत्वपूर्ण उप-उत्पाद के रूप में तैयार होगा। लैंडफिल कम होगा, प्रदूषण पर लगेगी लगाम इस प्रोजेक्ट से लैंडफिल साइट्स पर निर्भरता कम होगी, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल शहर को सस्टेनेबल और जीरो-वेस्ट सिटी बनाने के विजन के अनुरूप है। प्राधिकरण प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराएगी और प्लांट के संचालन के लिए अलग किए गए ऑर्गेनिक कचरे की सप्लाई सुनिश्चित करेगी। आईजीएल प्रोजेक्ट का विकास इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, जो कि देश की प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, इस प्रोजेक्ट का विकास खुद या अपने अधिकृत पार्टनर्स के जरिए करेगी। कंपनी अपने क्लीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव का लाभ इस प्रोजेक्ट में देगी। यह प्रोजेक्ट नोएडा के ठोस कचरा प्रबंधन सिस्टम को मजबूत करेगा और देश के नवीकरणीय ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका अदा करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर शवा हत्याकांड: मुख्य आरोपी को उम्रकैद:तीन आरोपी हुए बरी, पुलिस जांच पर उठे सवाल
    Next Article
    देवरिया में जनगणना की मॉक सर्वे से परखी गई तैयारी:फील्ड ट्रेनरों को कराया गया हाउस लिस्टिंग का अभ्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment