Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया:रमजान के 30 रोज़े पूरे, देवरिया में ईद-उल-फितर पर भाईचारा और खुशियों का माहौल

    1 hour ago

    1

    0

    रमजान के 30 रोज़े पूरे होने के बाद शनिवार को देवरिया जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद की रौनक देखने को मिली। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से नमाज शुरू हुई। प्रशासन की व्यवस्था के तहत इस बार सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं हुई, बल्कि निर्धारित मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की गई। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी भीड़ अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद, मालवीय रोड ईदगाह, न्यू कॉलोनी, अलीनगर, रामनाथ देवरिया और इंदिरा नगर सहित कई प्रमुख स्थानों पर नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज से पहले लोगों ने फितरा अदा कर गरीबों की मदद भी की। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने लगे और भाईचारे का संदेश फैलाया। लोग कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, पठानी और खान सूट पहनकर नमाज के लिए पहुंचे। छोटे बच्चों में त्योहार का उत्साह सबसे अधिक नजर आया। प्रशासन ने रखी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था ईद के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों को गुलदस्ता भेंट कर ईद की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने बच्चों को ट्रॉफी देकर भी उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे जिले में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में गौ रक्षक बाबा की मौत पर बवाल:गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम किया, पुलिस पर पथराव किया
    Next Article
    राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की परिक्रमा कर रहीं:मथुरा में गिरिराज जी के दर्शन कर पूजा की, कल संत प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment