Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ के औरंगाबाद ईदगाह में ईद की नमाज:कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई, सांसद राजीव राय ने गले लगाकर दी मुबारकबाद

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व इस वर्ष पूरी आस्था, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले भर की 461 ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी, वहीं जगह-जगह लगे ईद मेलों ने त्योहार की खुशियों को और भी रंगीन बना दिया। मऊ जिले में ईद का त्योहार पारंपरिक सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई नमाज में हजारों की संख्या में नमाजियों ने शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय नगर क्षेत्र के औरंगाबाद ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने नमाज अदा करने के बाद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नमाजियों से हाथ मिलाकर और गले लगकर उन्हें “ईद मुबारक” कहा। उनकी मौजूदगी से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक इलमारन जी के निर्देश पर रात तीन बजे से ही पूरे जिले में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया। संवेदनशील माने जाने वाले मऊ जिले में हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी गई। एसपी इलमारन जी ने बताया कि जनपद के सभी 461 ईदगाहों और मस्जिदों पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सुरक्षा के मद्देनजर सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए थे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से निगरानी और लगातार फुट पेट्रोलिंग भी की गई। उन्होंने यह भी बताया कि त्योहार को लेकर जिला और थाना स्तर पर पहले ही बैठकें कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया था, जिससे कोई नया या अप्रत्याशित आयोजन न हो और परंपरागत तरीके से पर्व सम्पन्न हो सके। ईद के अवसर पर लगे मेलों में बच्चों और युवाओं की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा। कुल मिलाकर, मऊ में ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सकुशल सम्पन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सड़क पर हुई ईद की नमाज:मुफ्ती बोले- यह अल्लाह की मर्जी, जिलाधिकारी ने कहा परिसर के अंदर पढ़ी गई
    Next Article
    ड्रोन निगरानी में 33 मस्जिदों में हुई ईद नमाज:मैनपुरी में ईदगाह से लेकर चौराहों तक पुलिस पहरा, शांति से निपटी नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment