Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mathura में गौ रक्षक की मौत पर बवाल, Delhi-Agra Highway जाम, CM Yogi ने दिए सख्त आदेश

    3 hours from now

    1

    0

    मथुरा के कोसी इलाके में गौ रक्षक की कथित तौर पर मवेशी तस्करों द्वारा कुचलकर हत्या किए जाने के विरोध में लोगों द्वारा सड़क जाम करने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। यह घटना शनिवार तड़के मथुरा के कोसी कलां इलाके में सामने आई। ब्रज क्षेत्र में गौ संरक्षण कार्यकर्ता और संत चंद्रशेखर, जिन्हें लोकप्रिय रूप से 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था, की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। इसे भी पढ़ें: President Murmu ने वृंदावन में Premanand Maharaj से लिया आशीर्वाद, आध्यात्म पर हुई चर्चाउनके समर्थकों और स्थानीय गौ-संरक्षण कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह घटना कोई दुर्घटना नहीं बल्कि मवेशी तस्करों द्वारा जानबूझकर किया गया कृत्य था। खबरों के मुताबिक, यह घटना शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे घटी। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर अपनी मोटरसाइकिल से एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मवेशी तस्करी के लिए किया जा रहा था। कोसी कलां पुलिस थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास जब उनकी मोटरसाइकिल ट्रक के पास पहुंची, तो तस्करों ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उनकी मृत्यु की खबर फैलते ही सैकड़ों गौ रक्षक और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। भीड़ ने छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राजमार्ग (एनएच-19) को अवरुद्ध कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद, गौ रक्षक बाबा का शव बरसाना स्थित उनके गौशाला में ले गए। पुलिस दल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Ayodhya में CM Yogi बोले- 'जिसे अंधविश्वास कहा, वो अब राष्ट्र का गौरव', Ram Mandir का निर्माण पूर्णअधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन और यातायात अवरोध के कारण प्रक्रिया बाधित हुई। तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के कोसी कलां में हुई घटना का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मार्च में कंपा रही दिल्ली की ठंड, बारिश ने गिराया तापमान; सुबह-सुबह छाया कोहरा
    Next Article
    Shashi Tharoor हमेशा देश के साथ, West Asia पर BJP मंत्री की तारीफ, निशाने पर राहुल गांधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment