Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रकाश राज ने ‘धुरंधर 2’ पर कसा तंज:फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर पर निशाना भी साधा

    2 hours ago

    1

    0

    एक्टर प्रकाश राज ने एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फिल्म धुरंधर 2 का मजाक उड़ाते दिखे। साथ ही उन्होंने धुरंधर 2 की तारीफ करने को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर पर तंज कसा। दरअसल, गुरुवार को प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के एक कोने में रेडियो पर गाना बज रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं धुरंधर से बहुत दूर...क्या आप भी?' उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए साउथ स्टार्स पर भी निशाना साधा। उस ट्वीट में लिखा था कि धुरंधर 2 की तारीफ अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर और महेश बाबू ने की है, जबकि किसी बॉलीवुड स्टार ने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर प्रकाश राज ने लिखा, 'जिम्मेदारियों का बोझ अब साउथ तक भी पहुंचने लगा है।' साउथ एक्टर्स ने की फिल्म की तारीफ बता दें कि कई साउथ एक्टर्स ने फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर एक्टर महेश बाबू ने लिखा था, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’ अल्लू अर्जुन ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, ‘अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।’ इसके अलावा राम चरण और जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की थी। राम चरण ने सोशल मीडिया पर फिल्म को रॉ, ग्रिपिंग और इम्पैक्टफुल बताया। उन्होंने कहा था कि डायरेक्टर आदित्य धर ने स्केल और इमोशन को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। वहीं जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म को दमदार प्रोजेक्ट बताया था। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश से मौसम ठंडा, 24 घंटे में पारा 12.2°C गिरा:कानपुर में आज निकली धूप, 4 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना
    Next Article
    दावा- सलमान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज टली:स्क्रिप्ट में बदलाव और एक्टर प्रशांत तमांग के निधन से हो रही है देरी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment