Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रोन निगरानी में 33 मस्जिदों में हुई ईद नमाज:मैनपुरी में ईदगाह से लेकर चौराहों तक पुलिस पहरा, शांति से निपटी नमाज

    1 hour ago

    2

    0

    मैनपुरी में ईद-उल-फितर का त्योहार कड़ी सुरक्षा और सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही ईदगाह और शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का लगातार भ्रमण किया। ईदगाह, प्रमुख चौराहों और मस्जिदों के आसपास पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती पहले से सुनिश्चित की गई थी, जिससे हर संवेदनशील स्थान पर कड़ी निगरानी बनी रही। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि रमजान माह के समापन पर ईद की नमाज अदा की गई। मुख्य मस्जिद में करीब 8 से 10 हजार नमाजियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कुल 33 मस्जिदों में नमाज अदा की गई और प्रत्येक स्थान पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सीओ सिटी के अनुसार, ईदगाह के पूर्वी और पश्चिमी गेट सहित सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आने-जाने के रास्तों को अलग-अलग रखा गया, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस ने व्यापक तैयारी की थी। सुरक्षा व्यवस्था में इस बार ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया गया। खुफिया और सर्विलांस टीमें पूरे क्षेत्र में लगातार नजर बनाए रहीं, जिससे हर गतिविधि पर पैनी निगरानी रखी जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के औरंगाबाद ईदगाह में ईद की नमाज:कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई, सांसद राजीव राय ने गले लगाकर दी मुबारकबाद
    Next Article
    रायबरेली में बेमौसम बारिश से गेहूं-सरसों को नुकसान:खेतों में फसल गिरी, कटाई मुश्किल; गुणवत्ता पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment