Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में गौ रक्षक बाबा की मौत पर बवाल:गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम किया, पुलिस पर पथराव किया

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह गौ रक्षक बाबा की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि तस्करों ने बाबा को ट्रक से कुचल कर मार डाला। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम लगा दिया। करीब 10 किमी. तक जाम लगा हुआ है। मामला बढ़ता देख 5 थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर लोग नहीं माने। लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। मामला बढ़ा तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। बरसाना के आजनौख गांव में गौशाला चलाने वाले विख्यात गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाले बाबा को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि कोसी में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में अवैध रूप से गौवंश को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाबा दो युवकों के साथ बाइक पर गौशाला से निकल गए। कोटवन चौकी क्षेत्र में ट्रक ने मारी टक्कर फरसा वाले बाबा और उनके साथ मौजूद युवक जब कोसी में नेशनल हाईवे पर बठन गेट इलाके में पहुंचे तो वहां उनको गौ तस्करी कर ले गौवंश को ले जाता हुआ ट्रक दिखाई दिया। बाबा ने जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो गौ तस्कर ट्रक को लेकर मौके से भागने लगे। करीब 7 किलोमीटर पीछा कर बाबा और युवक कोटवन चौकी क्षेत्र स्थित नवीपुर गांव पर पहुंचे। जहां बाइक से उतरकर बाबा जैसे ही ट्रक को रोकने के लिए खड़े हुए ट्रक ने बाबा को टक्कर मार दी। मौके पर हुई मौत टक्कर इतनी तेज थी कि बाबा की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। बाबा को कुचलने के बाद ट्रक लेकर गौतस्कर मौके से भाग खड़े हुए। वारदात के बाद मौके पर मौजूद दोनों युवकों ने अपने अन्य गौ रक्षकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ट्रक का पीछा किया गया। बताया जा रहा है एक गौ तस्कर को मौके से पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। गौ रक्षकों में आक्रोश घटना के बाद गौ रक्षकों में आक्रोश फैल गया। गौ रक्षक बिना किसी कानूनी कार्यवाही को किए बाबा के पार्थिव शरीर को लेकर बरसाना स्थित आजनौख गौशाला ले आए। गौ रक्षक दीपक ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे की घटना है, तस्करों ने टक्कर मार दी। चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा ब्रज में गौ सेवा के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे। हाथ में हमेशा फरसा लेकर चलने के कारण उनका नाम फरसा वाले बाबा प्रसिद्ध हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पहली शिफ्ट की नमाज अदा:बेटों को कंधे पर बिठाकर पहुंचा पिता, पुलिस कमिश्नर ने बच्चे को गोद में लेकर दी ईद की बधाई
    Next Article
    देवरिया में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया:रमजान के 30 रोज़े पूरे, देवरिया में ईद-उल-फितर पर भाईचारा और खुशियों का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment