Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, डीएम सख्त:लापरवाही पर होगी कार्रवाई, सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में बुधवार को जिला बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाढ़ निरोधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बाढ़ तटबंधों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने, रेनकट और बंधों में शाही होल जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता (बाढ़) को बोल्डर, जियोबैग और अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा। नाव, नाविक और गोताखोरों की पहचान कर उन्हें हर परिस्थिति के लिए तैयार रखने तथा उनके भुगतान में देरी न होने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के तटबंधों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही, राहत शिविरों को चिन्हित कर बाढ़ नियंत्रण कक्षों को अभी से सक्रिय रखने और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए भी कहा गया। उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया पेयजल व्यवस्था के संबंध में, जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी हैंडपंपों की जांच कर खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने और उथले हैंडपंपों पर लाल निशान लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि लोग दूषित पानी का उपयोग न करें। पशुओं के चारे, भूसा और साइलेज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और टीकाकरण योग्य बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, आवश्यक दवाएं, एंटी स्नेक वेनम और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लाइफ जैकेट और राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में रखने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बाढ़ के दौरान तटबंधों की सुरक्षा और पुलिस विभाग की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अधिशासी अभियंता (बाढ़) राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि जनपद में 12 नई बाढ़ निरोधी कार्य परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जिन्हें 15 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कुल 40 तटबंध हैं, जिनकी कुल लंबाई 241.048 किलोमीटर है। इसके अलावा, 56 ड्रेन (कुल लंबाई 734.78 किलोमीटर) और 27 रेगुलेटर भी संचालित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बच्चों को सुनाई बुद्ध की कहानी:लुंबिनी से कुशीनगर के तीर्थों को जाना, सरस्वती शिशु मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर प्रोग्राम
    Next Article
    मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का लाइव प्रसारण:लोग व जनप्रतिनिधि बोले किसानों और व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा, रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment