Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चों को सुनाई बुद्ध की कहानी:लुंबिनी से कुशीनगर के तीर्थों को जाना, सरस्वती शिशु मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर प्रोग्राम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के शिशु वाटिका में बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नन्हे बच्चे भगवान बुद्ध का रुप धारण किए। इस अवसर पर टीचर ने बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी कहानियां सुनाई। उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन लोग ध्यान, प्रार्थना, दान और अहिंसा का पालन करते हुए शांति व सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। बुद्ध के उपदेशों पर चलने की दी प्रेरणा प्रोग्राम की शुरुआत ने दीप प्रज्वलन से किया गया। उसके बाद शिशुवाटिका संचालिका मीनाक्षी सिंह ने छात्र- छात्राओं को भगवान बुद्ध के जीवन के बारे में बताते हुए इस दिन का महत्व समझाया। साथ ही उन्होंने बोधगया, कुशीनगर,लुंबिनी और सारनाथ जैसे पवित्र स्थान, गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों के बारे में बताया। अंत में उन्होंने कहा हमें बुद्ध के उपदेशों पर चलने और शांति व ज्ञान के मार्ग को अपनाने का प्रयत्न करना चाहिए। प्रिंसिपल डॉक्टर राजेश सिंह ने सभी लोगों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर शिशु वाटिका सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर:दो यात्रियों की मौत, एक घायल, बारात में शामिल होने जा रहे थे
    Next Article
    देवरिया में बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, डीएम सख्त:लापरवाही पर होगी कार्रवाई, सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment