Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया को नया डीएम मिला:मधुसूदन हुल्गी को जनपद की कमान, दिव्या मित्तल का ट्रांसफर

    19 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए देवरिया जनपद को नया जिलाधिकारी दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का स्थानांतरण कर उन्हें विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। देवरिया की कमान संभालने से पहले मधुसूदन हुल्गी मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव और उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में अपर आवास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें देवरिया जैसे महत्वपूर्ण जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी (बेलगाम) के निवासी हुल्गी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने महोबा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, अयोध्या में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर और वाराणसी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, वह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और सर्व शिक्षा अभियान में एडिशनल डायरेक्टर भी रह चुके हैं। जून 2024 में उन्होंने कौशांबी के जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य किया था। निवर्तमान डीएम दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात शासन ने कुल 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें आठ जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। प्रशासनिक दृष्टि से यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में प्रधानाचार्यों ने जनगणना ड्यूटी से मुक्ति मांगी:नए सत्र में पढ़ाई बाधित होने का दिया हवाला
    Next Article
    लखनऊ में नहा रही युवती का पड़ोसी ने वीडियो बनाया:घर के बगल में रहता है, आरोपी के पिता पर भी अभद्रता करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment