Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर की शादी में पहुंची भाभी, बोली-ये मेरा पति है:आगरा में वरमामला फेंक स्टेज से भागा दूल्हा, भाई और पिता हिरासत में

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में एक शादी समारोह पहुंची महिला ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। महिला को देखते ही दूल्हा भी वरमाला फेंक स्टेज से भाग खड़ा हुआ है। इधर, दूल्हे के भाई का कहना है, हंगामा करने वाली महिला उसकी पत्नी है। पुलिस ने दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया है। हंगामा करने वाली महिला मौके से फरार हो गई। प्यार और रिश्तों की कॉकटेल का यह मामला आगरा के एत्मादपुर का है। दूल्हे के परिवार की रार के बीच दुल्हन के पिता ने इस बीच आनन-फानन में बेटी की शादी दूसरे युवक से कर दी। अब विस्ता से पढ़िये... आगरा के एत्मादपुर में शादी समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए समारोह में पुलिस कर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दूल्हा मैरिज होम के पीछे के गेट से भाग निकला। महिला के साथ आए परिजनों ने कुछ बारातियों को पकड़ लिया। उनके साथ बदसलूकी की। समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। डीजे पर थिरक रहे घराती और बरातियों के पैर थम गए। महिला के साथ आए लोगों और कुछ बरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद काफी बढ़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इधर, दुल्हन के परिजन कुछ समझ नहीं पाए, आखिर मामला क्या है? बारात चढ़ने से पहले पहुंची महिला दरअसल, फिरोजाबाद के टूंडला स्थित मंगलम सिटी निवासी जितेंद्र की बरात आगरा के एत्मादपुर, बरहन रोड स्थित दुर्गा गार्डन में बारात आई थी। अधिकांश बाराती दावत खा चुके थे। कुछ खाने के लिए लाइन में लगे थे। लगन और पक्की की रस्म हो चुकी थी। रात लगभग 11 बजे बारात चढ़ाने की तैयारी शुरू हुई। तभी एक महिला 3-4 गाड़ियों में लोगों के साथ समारोह में पहुंची। उसने गाड़ी से उतरते ही हंगामा कर दिया। वह खुद को मैनपुरी के करहल स्थित दोस्तपुर गांव की निवासी पूजा बता रही थी। उसका कहना था कि स्टेज पर बैठे जिस दूल्हे जितेंद्र की शादी हो रही है, वह उसका पति है। हंगामा बढ़ते देख इसी बीच मौके से दूल्हा और कुछ बाराती पीछे के गेट से फरार हो गए। मौके पर थाना पुलिस पहुंची। मौके से दूल्हे के पिता रामनरेश और भाई नेम सिंह हिरासत में ले लिया। यहां आया कहानी में ट्विस्ट दूल्हे के भाई और पिता को हिरासत में लेने के बाद भी विवाद नहीं थमा। थाने पहुंचने के बाद कहानी में ट्विस्ट आया। पूछताछ के दौरान दूल्हे के भाई नेम सिंह ने पुलिस को बताया, हंगामा करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। 2018 में उनकी शादी हुई थी। महिला का उसके भाई जितेंद्र से कई सालों से प्रेम संबंध है। साथ ही नाम सिंह का कहना था कि उसकी पत्नी उस पर नपुसंक होने का आरोप लगाती है। दुल्हन की शादी हो गई दूल्हे के परिवार में फैली रार के बीच कुछ देर के लिए शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के बीच बातचीत हुई। जिसके बाद दुल्हन की शादी कुछ देर बाद इसी समारोह में किसी और युवक से कर दी गई। पुलिस का ये है कहना एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया-महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला द्वारा दूल्हे की दूसरी शादी का आरोप लगाया। दूल्हा मौके से भाग चुका था। दूल्हा के पिता और भाई को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिन में धूप ने तपाया...शाम को हवाओं ने दी राहत:24 घंटे में अधिकतम तापमान 5°C डिग्री बढ़ा, चार व पांच मई को बारिश होगी
    Next Article
    आजमगढ़ के 20 सेंटर्स पर 3 मई को NEET परीक्षा:9539 परीक्षार्थी शामिल होंगे, आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment