Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवर-भाभी DJ पर जमकर नाचे, फिर जान दे दी:मैनपुरी में साड़ी के फंदे से लटके मिले; गांव में रामनवमी का कार्यक्रम था

    10 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश घर से 400 मीटर दूर पेड़ पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… एलाऊ थाना क्षेत्र के बखतपुरा गांव में शुक्रवार को भीमसेन कश्यप के घर रामनवमी के अवसर पर नेजा कार्यक्रम चल रहा था। राम नवमी का झंडा लगाने के बाद सभी देर रात डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान डीजे पर गांव की ही रहने वाली सरोजनी (32) पत्नी पुष्पेंद्र कुमार और उसका चचेरा देवर अखिलेश कुमार (18) पुत्र झब्बूलाल भी एक साथ डांस कर रहे थे। रात करीब 11 बजे भंडारा खाने के बाद दोनों वहां से एक साथ निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रात में सरोजनी के बच्चों ने रोना शुरू कर दिया। बगल मकान में रहने वाले ताऊ घर पहुंचे और कारण पूछा, तो बच्चों ने बताया- मम्मी (सरोजनी) अब तक घर नहीं आई हैं। देर रात ही परिजन टॉर्च लेकर गांव में दोनों को खोजने निकल पड़े। सुबह करीब 4 बजे दोनों के शव घर से करीब 400 मीटर की दूर एक चकरोड के किनारे जामुन के पेड़ से लटके मिले। सरोजनी ने जो साड़ी पहनी थी, उसी के फंदे के सहारे दोनों के शव लटक रहे थे। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी एलाउ अवनीश त्यागी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कोई विवाद जैसी बात नहीं थी अखिलेश के चाचा संजू ने बताया- दोनों भाभी-देवर में अफेयर था। सरोजनी का पति बाहर रहकर मजदूरी करता था। अखिलेश अधिकांश समय सरोजनी के घर पर ही रहता था। हालांकि कोई विवाद जैसी बात नहीं थी। रात में दोनों साथ में खुशी-खुशी डीजे पर डांस कर रहे थे, पता नहीं क्या हुआ? सरोजनी के एक अन्य देवर सचिन ने बताया- रात में बच्चे रो रहे थे, तब हमें पता चला कि सरोजनी भाभी और अखिलेश लापता हैं। हमने खोजबीन की तो दोनों की लाश लटकी मिली। सरोजिनी की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं- 7 साल की बेटी करिश्मा और 5 साल का बेटा आरव। सरोजिनी का मायका एटा जिले के कोसैया गांव में है, जबकि उसका पति पुष्पेंद्र कुमार राजस्थान के बीकानेर में ईंट-भट्ठे पर काम करता है। अखिलेश अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था, साथ ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस बोली- आत्महत्या की आशंका, जांच जारी सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बिजली विभाग की टीम पर पथराव:चेकिंग के दौरान हुआ हमला, तीन नामजद पर केस दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में पवन सिंह करेंगे 'टच बडी' सॉन्ग लॉन्च:फैंस में जबरजस्त उत्साह, हजारों की संख्या में आने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment