Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बिजली विभाग की टीम पर पथराव:चेकिंग के दौरान हुआ हमला, तीन नामजद पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पत्यौरा में सघन बिजली चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर के अवर अभियंता भैयालाल ने पुलिस को बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पत्यौरा में बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान अधिशासी अभियंता भजनलाल (विद्युत वितरण खंड शाहाबाद) भी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। पुलिस कर रही मामले की जांच आरोप है कि चेकिंग के दौरान गांव के भूरे पुत्र विजय, महेश पुत्र गंगाबक्स और रामवीर पुत्र छोटे समेत अन्य अज्ञात लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए हमले से टीम में अफरा-तफरी मच गई और सदस्य किसी तरह मौके से जान बचाकर निकल सके। इस घटना में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ, लेकिन सरकारी कार्य बाधित हुआ और राजस्व वसूली पर भी असर पड़ा। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर धारा 132, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद राजीव राय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर FIR:निजी सहायक की शिकायत पर आईटी एक्ट में कार्रवाई
    Next Article
    देवर-भाभी DJ पर जमकर नाचे, फिर जान दे दी:मैनपुरी में साड़ी के फंदे से लटके मिले; गांव में रामनवमी का कार्यक्रम था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment