Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद राजीव राय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर FIR:निजी सहायक की शिकायत पर आईटी एक्ट में कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    घोसी लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद राजीव राय के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा सांसद के निजी सहायक प्रभात कुमार राय की तहरीर पर शनिवार को शहर कोतवाली में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रभात कुमार राय ने बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोनईपुर निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने एक सोशल मीडिया आईडी बनाई है। इस आईडी के माध्यम से सांसद राजीव राय के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। निजी सहायक ने आरोप लगाया कि इससे सांसद की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रभात कुमार राय ने पुलिस से आईडी की पहचान कर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच अपराध निरीक्षक फूलचंद्र यादव को सौंपी गई है। निजी सहायक ने यह भी बताया कि इस मामले को बजट सत्र के दौरान सांसद की ओर से विशेषाधिकार समिति के समक्ष भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में सांसद राजीव राय ने कहा कि दुष्प्रचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपनी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खड़े रहने की बात कही। सांसद ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सांसद राजीव राय ने यह भी दोहराया कि वह सड़क से लेकर संसद तक घोसी लोकसभा की जनता की आवाज उठाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेल्थ एंड फिटनेस सोसायटी ने बताया आदर्श वजन का सूत्र:फिट इंडिया मूवमेंट कार्यशाला में पुरुषों-महिलाओं को मिली जानकारी
    Next Article
    हरदोई में बिजली विभाग की टीम पर पथराव:चेकिंग के दौरान हुआ हमला, तीन नामजद पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment