Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सिविल लाइंस हीरोज ने 15 रन से मैच जीता:आईआईएमटी टी-20 लीग में साउथ वारियर्स को हराया; ऋतुराज मैन ऑफ द मैच

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का दूसरा मैच शनिवार शाम आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में मेरठ सिविल लाइंस हीरोज ने मेरठ साउथ वारियर्स को 15 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ सिविल लाइंस हीरोज ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज अर्णव त्यागी चार रन बनाकर मनमोहन सैनी की गेंद पर इंजमाम हुसैन को कैच दे बैठे। ओशो मोहन 18 और तुषार त्यागी 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मेरठ साउथ वारियर्स की ओर से आकाश राणा ने तीन, रिषभ बंसल ने दो, जबकि मनमोहन सैनी और इंजमाम हुसैन ने एक-एक विकेट लिया। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ साउथ वारियर्स की टीम से कप्तान इंजमाम हुसैन और अंकुर मलिक ने पारी की शुरुआत की। आकाश ने 20 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। शुभम मिश्रा छह रन बनाकर रुद्र शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। एक समय टीम को 29 गेंदों पर 57 रन की जरूरत थी, लेकिन आठ विकेट गिर जाने से लक्ष्य मुश्किल हो गया। रिषभ बंसल ने 14 रन बनाए और ऋतुराज शर्मा की गेंद पर गौरव कुमार के हाथों कैच आउट हुए। यश कौशिक ने 32 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मेरठ साउथ वारियर्स निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई। मनमोहन सैनी बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे। मेरठ सिविल लाइंस हीरोज ने यह मैच 15 रन से जीता। टीम की ओर से ऋतुराज शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 44 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अर्णव त्यागी और रुद्र शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि वंश विकल को एक विकेट मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अधिकारियों की लापरवाही पर DM सख्त:हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में ढिलाई पर चेतावनी
    Next Article
    अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण पर पुलिस का छापा:1,300 लीटर डीजल बरामद, ट्रॉली में छिपाकर रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment