Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पवन सिंह करेंगे 'टच बडी' सॉन्ग लॉन्च:फैंस में जबरजस्त उत्साह, हजारों की संख्या में आने की उम्मीद

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के में शनिवार को भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का खास कार्यक्रम होने जा रहा है। इस दौरान उनका नया गाना “टच बडी” लॉन्च किया जाएगा, जो फिल्म Dacoit: A Love Story का हिस्सा है। इवेंट से पहले पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने फैंस से कहते नजर आए:- “आज आ रहे हैं… तैयार हैं न आप सब? मिलते हैं शाम को दिग्विजय नाथ पार्क में।” उनके इस वीडियो के बाद फैंस में कार्यक्रम को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। बड़े सितारे होंगे शामिल इस खास मौके पर पवन सिंह के साथ साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अदिवि शेष और मशहूर सिंगर जोनिता गांधी भी मौजूद रहेंगी। यह इवेंट गोरखपुर के लिए काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि एक साथ कई बड़े सितारे यहां पहुंच रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी इस कार्यक्रम की जानकारी पवन सिंह ने गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने शहर और आसपास के इलाकों में रहने वाले अपने फैंस से अपील की कि वे इस लॉन्चिंग इवेंट में जरूर शामिल हों। फिल्म और गाने के बारे में आपको बता दें कि Dacoit: A Love Story एक फिल्म है, जिसमें अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसी फिल्म का गाना “टच बडी” पवन सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है, जो अब लॉन्च किया जा रहा है। पहले भी गोरखपुर में दिखा था क्रेज इससे पहले भी पवन सिंह गोरखपुर महोत्सव में शामिल हुए थे, जहां उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली थी। उस दौरान रवि किशन भी मौजूद रहे थे। दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवर-भाभी DJ पर जमकर नाचे, फिर जान दे दी:मैनपुरी में साड़ी के फंदे से लटके मिले; गांव में रामनवमी का कार्यक्रम था
    Next Article
    मेरठ में पुरानी रंजिश में किसान को मारी गोली:फायरिंग से गांव में दहशत, जबडे़ में लगी गोली; मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment