Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान!

    1 hour from now

    2

    0

    जेल से निकलने के बाद आजम खान का बड़ा बयान सामने आ गया। आजम खान ने कहा कि अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा। आजम खान ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को वो लड़ेंगे। अब लोग धर्म-जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे। आजम खान ने कहा कि न्याय तो न्याय है, लेकिन बदला किसी से नहीं लिया जाएगा। आजाम खान ने रिहाई के बाद बीजेपी पर भी निशाना साधा। आजम ने कहा कि बीजेपी बेइमानी से जीती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपने पार्लियामेंट के नतीजे नहीं देखें। विधानपरिषद के नतीजे नहीं देखें क्या थे। ये जो सीटें जीती हैं वो बेइमानी से जीती हैं। इसे भी पढ़ें: Narendra Modi का GTA पर बयान, आजम को सुप्रीम राहत और Trump-Xi वार्ता समेत प्रमुख घटनाक्रमआजम खान ने इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। आजम खान का आरोप है कि रामपुर में पहली बार 'वोट चोरी' होने पर गठबंधन ने इस मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान लोगों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया गया और उन्हें वोट देने से रोका गया, जिससे वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। आजम के मुताबिक, यह सीधा-सीधा रामपुर का चुनाव लूटने जैसा था। आजम खान का कहना है कि अगर इंडिया ब्लॉक ने उसी समय इस मामले को गंभीरता से उठाया होता तो हरियाणा और महाराष्ट्र में भी ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।इसे भी पढ़ें: सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से राहत, ED की याचिका खारिजआजम खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, वो मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं। दाढ़ी रख लेने से हर आदमी मौलाना नहीं बन जाता और न ही साधु बन जाता है। अभी बहुत से मौके आएंगे इसपर बात करेंगे, हैदराबाद की बिरयानी हमारे यहां पसंद नहीं की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलकत्ता HC से Abhishek Banerjee के सहयोगी सुमित रॉय को राहत नहीं, 4 मामलों में याचिका खारिज
    Next Article
    Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment