Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलकत्ता HC से Abhishek Banerjee के सहयोगी सुमित रॉय को राहत नहीं, 4 मामलों में याचिका खारिज

    1 hour from now

    1

    0

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय को उनके खिलाफ दर्ज चार आपराधिक मामलों में फिलहाल दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने रॉय की अंतरिम राहत संबंधी याचिका खारिज करते हुए कहा कि उनके पास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत वैकल्पिक कानूनी उपाय उपलब्ध है। रॉय को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी थाने में दर्ज कथित अवैध भूमि सौदे के एक मामले में 10 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।रॉय ने चारों मामलों में आगे की कार्यवाही पर रोक लगाने और अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने अदालत को बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत की याचिका खारिज किए जाने के बाद रॉय को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरिम संरक्षण की मांग को लेकर याचिका दाखिल करने से पहले रॉय को तीन अन्य मामलों में भी गिरफ्तार दिखाया गया था।रॉय के वकील गोपाल शंकरनारायणन ने दलील दी कि यदि अदालत ने अंतरिम संरक्षण नहीं दिया तो पुलिस चारों मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर सकती है। अदालत ने कहा कि यदि रॉय सालबनी थाने में दर्ज मामले में पहले से हिरासत में नहीं होते तो स्थिति अलग होती। अदालत ने कहा कि चूंकि रॉय पहले से जेल में हैं और तीन अन्य मामलों में भी उनकी गिरफ्तारी दिखाई जा चुकी है, इसलिए अंतरिम संरक्षण की उनकी मांग का अब कोई विशेष महत्व नहीं रह गया है।अदालत ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। इसके बाद रॉय को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vanakkam Poorvottar: Siang Dam Project के विरोधियों को CM Pema Khandu ने हड़काया, Amit Shah भी जा रहे Arunachal Pradesh
    Next Article
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment