Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूध में मिलावट की शिकायत पर महिला ने किया हमला:रामपुर में खरीदने से इनकार पर दरांत से व्यक्ति घायल, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    रामपुर के अलीगंज बेनजीर गांव में दूध में मिलावट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दूध में पानी मिलाने की शिकायत पर एक व्यक्ति ने जब दूध लेने से इनकार किया, तो दूध बेचने वाली महिला ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना अलीगंज बेनजीर गांव निवासी चरन सिंह के साथ हुई। चरन सिंह दूध खरीदने पहुंचे थे, लेकिन दूध में पानी मिलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दूध लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनकी दूध बेचने वाली महिला से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर दरांत से चरन सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में चरन सिंह के कान पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में चरन सिंह नगर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत उन्हें मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चरन सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्होंने केवल दूध में मिलावट की शिकायत की थी और इसी बात पर उन पर हमला किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है और साक्ष्य व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी पक्ष की महिला ने फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ब्रांच अधिकारी बनकर युवक से 4.20 लाख की ठगी:बुलंदशहर में आतंकी गतिविधियों में नाम आने का डर दिखाकर हड़पे पैसे
    Next Article
    पीलीभीत में भीषण आग, 400 बीघा गेहूं की नरई जली:किसानों को भारी नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment