Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ब्रांच अधिकारी बनकर युवक से 4.20 लाख की ठगी:बुलंदशहर में आतंकी गतिविधियों में नाम आने का डर दिखाकर हड़पे पैसे

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को साइबर ब्रांच का अधिकारी बताकर एक युवक से 4 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महेश कुमार को 7 अप्रैल की सुबह एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को साइबर ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि महेश कुमार का नाम आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है। आरोपी ने महेश कुमार को डराते हुए बताया कि उनके पास आधार और पैन कार्ड की जानकारी है। उसने तुरंत पैसे जमा करने का दबाव बनाया। घबराए पीड़ित ने आरोपी के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी दो एफडी तुड़वाकर 8 अप्रैल को 4 लाख 20 हजार रुपये आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में जमा करा दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर महेश कुमार ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 9 अप्रैल को कोतवाली नगर में भी तहरीर दी गई। शिकायत में एक व्यक्ति संजय राय के नाम और यूनियन बैंक के खाते का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की फर्जी कॉल से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी या पैसे न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख:किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की, किसानों को भारी नुकसान
    Next Article
    दूध में मिलावट की शिकायत पर महिला ने किया हमला:रामपुर में खरीदने से इनकार पर दरांत से व्यक्ति घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment