Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल:ममता के आपत्तिजनक कैरीकेचर पर चुनाव आयोग ने पुलिस से कहा, सख्त एक्शन लें

    10 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग ने पुलिस को आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह पोस्ट कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को निशाना बनाकर की गई थी। आपत्तिजनक पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, TMC ने दावा किया था कि UP के BJP समर्थक ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का एक अपमानजनक, अश्लील और अत्यधिक आपत्तिजनक कैरिकेचर बनाया था। पार्टी ने कहा कि औपचारिक शिकायत के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया था। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा। ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’ बंगाल चुनाव के अपडेट्स… बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के 15 नगरनिगमों में से 4 में BJP जीती:अहमदाबाद में पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प; सूरत नगरनिगम में भाजपा की 43 सीटों पर जीत
    Next Article
    वसूली की ‘सरगना मैडम’ तक पहुंचा भास्कर:सामने नहीं आतीं…स्टाफ करता है पैकेज की डील; रकम मैडम तय करती हैं; ऐसा है RTO दलाली नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment