Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात के 15 नगरनिगमों में से 4 में BJP जीती:अहमदाबाद में पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प; सूरत नगरनिगम में भाजपा की 43 सीटों पर जीत

    6 hours ago

    2

    0

    गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी ने अब तक 15 नगर निगम में से 4 पर जीत दर्ज कर ली है। इनमें मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, वापी शामिल हैं। यहां पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए थे। मेहसाणा, मोरबी, नडियाद में कांग्रेस को अब तक एक भी सीट नहीं मिली है। बाकी 11 में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। सूरत नगर निगम के 11 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें भाजपा को 43 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। वहीं, भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली है। राज्य के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। 4 करोड़ 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई थी। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 8,470 में से 6,236 सीटें जीती थीं 2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं। BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था। वहीं, अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में एक मजबूत तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी। सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2015 के चुनावों में भाजपा कुल 31 में से भाजपा केवल 8 जिला पंचायतों में ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं कांग्रेस ने 23 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की थी। --------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात न‍िकाय चुनाव में 57.8% वोटिंग:मतदान के दौरान हार्ट अटैक से जामनगर नगर निगम में AAP कैंडिडेट समेत 3 की मौत गुजरात में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें 57.08% मतदान दर्ज किया गया है। 15 नगर निगमों में 49%, 84 नगर निगमों में 58.12%, 34 जिला पंचायतों में 60.21% और 260 तालुका पंचायतों में 61% मतदान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran के Hormuz प्रस्ताव पर अमेरिका का कड़ा रुख, Marco Rubio बोले- Nuclear Deal पर कोई समझौता नहीं
    Next Article
    दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल:ममता के आपत्तिजनक कैरीकेचर पर चुनाव आयोग ने पुलिस से कहा, सख्त एक्शन लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment