Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थ्रेसर में साड़ी फंसने से महिला की मौत:बांदा के बबेरू में गेहूं कटाई के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भांटी गांव में थ्रेसर से गेहूं की फसल काटते समय एक महिला की साड़ी मशीन में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देर शाम हुई। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय मीरा के रूप में हुई है, जो ओमप्रकाश की पत्नी थीं। वह अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रही थीं, तभी अचानक थ्रेसर के शाफ्ट में उनकी साड़ी फंस गई। जब तक थ्रेसर चालक और परिवार के सदस्यों की नजर मीरा पर पड़ती और वे इंजन बंद करते, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है। मीरा के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और घटनास्थल की जांच पड़ताल करवाई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि महिला की मौत थ्रेसर में फंस जाने से हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में टीन शेड के नीचे दबकर महिला की मौत:आंधी और बारिश से कई घायल, हजारों क्विंटल गेहूं भीगा; बिजली गुल
    Next Article
    11 साल से फरार हत्यारोपी तांत्रिक मुठभेड़ में गिरफ्तार:अमरोहा में पुलिस ने 'काले खां' के पैर में मारी गोली, ठगी-दुष्कर्म के 9 मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment