Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलालों से सावधान, स्क्रूटनी के लिए न दें रुपये:वाराणसी में UP बोर्ड परीक्षार्थियों के नंबर बढ़वाने का दावा, अपर सचिव बोले- FIR कराएंगे

    10 hours ago

    2

    0

    UP बोर्ड की तरफ इन दिनों उतर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी का काम चल रहा है। ऐसे में दलाल सक्रिय हो गए हैं। वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र छात्राओं का कॉल करके उनसे रुपये मांग रहे हैं। यह बता रहे हैं कि रुपये दे दो तो नंबर बढ़ जाएगा। इसकी शिकायतें प्रतिदिन वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय व प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय तक पहुंच रही है। चंदौली के छात्र शौकत अली को किसी ने फोन कर कहा कि वह वाराणसी बोर्ड ऑफिस से बोल रहा है और शौकत के बोर्ड पंजीकरण से लेकर सभी जानकारियाें का मिलान किया। कहा कि यदि नंबर बढ़वाना हो तो 4000 रुपये दो। नहीं तो वही पुराने नंबर ही चढ़ा दिए जाएंगे। शौकत ने तत्काल इसकी शिकायत बाेर्ड आफिस को दी है। इसी तरह जौनपुर के छात्र विनय कुमार के पास भी दलाल ने कॉल किया जिसमें उससे भी 3 हजार रुपये की मांग की गई और नंबर बढ़वाने की बात कही गई। उसने इसकी जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय को दी। जिस नंबर से कॉल किया जा रहा है वह फेक आइडी से किया जा रहा है ताकि पकड़ में न आए। अपर सचिव बोले, शिकायत मिलने पर दर्ज होगी FIR वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने छात्रों से अपील की है कि वह किसी भी बहकावे में न आएं। इस तरह के जालसाल कर रहे हैं। किसी को भी नंबर बढ़वाने के लिए रुपये न दें। इसके लिए यदि कोई भी व्यक्ति रुपये मांगता है तो सीधे उनके कार्यालय में आकर जानकारी दें। कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने स्पष्ट किया कि बोर्ड की ओर से किसी भी छात्र से व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं किया जाता है और न ही अंक बढ़ाने जैसी कोई प्रक्रिया धन लेकर की जाती है। इसके लिए UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से भी DIOS को पत्र भेजकर इसके लिए परीक्षार्थियाें व अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव की ओर बताया गया है कि ठग खुद को बोर्ड या परिषद का कर्मचारी बताकर छात्रों से संपर्क कर सकते हैं। पैसे लेकर अंक बढ़ाने का झांसा दे सकते हैं। इसके लिए वे फर्जी पहचान और सरकारी कर्मचारियों के नाम का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। DIOS या हेल्पलाइन पर करें शिकायत बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान फोन कॉल, संदेश या ईमेल पर भरोसा न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर अथवा बैंक संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें। यदि इस प्रकार का कोई कॉल प्राप्त होता है तो उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें। तुरंत DIOS को सूचित करें। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की भी अपील की गई है। ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जुलाई के पहले सप्ताह में होगी परीक्षा इस बार इंटरमीडिएट के 8899 और हाईस्कूल के 1655 छात्रों ने स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनकी कॉपियां क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय से निकाली जा रही हैं। यह परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में होनी प्रस्तावित है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के बाद छात्रों की कॉपियां निकाली जाती हैं। अभी तक दोनों कक्षाओं के 4940 छात्रों की कॉपियां निकाली जानी शेष हैं। इसकी प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी महीने के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैचलर पार्टी में छात्रा से गंदी हरकत:लखनऊ की नेशनल यूनिवर्सिटी में क्लासमेट ने बैड टच किया, बोला- एक से मन नहीं भरता क्या?
    Next Article
    शहर सीमा से बाहर होंगी मीट-मुर्गा और मछली की दुकान:पांच स्थानों का किया चयन, सावन में बंद होने से होती है व्यपारियों को दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment