Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैचलर पार्टी में छात्रा से गंदी हरकत:लखनऊ की नेशनल यूनिवर्सिटी में क्लासमेट ने बैड टच किया, बोला- एक से मन नहीं भरता क्या?

    11 hours ago

    2

    0

    ‘19-20 मई की रात विश्वविद्यालय परिसर स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स की तरफ से बैचलर पार्टी थी। इसको लेकर एक मैसेज ऑफिसियल ग्रुप पर आया था। रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच का समय रहा होगा। मैं अपने फ्रेंड्स के साथ डांस फ्लोर पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक आरोपी छात्र कई बार मेरे करीब आया और मुझे छूने की कोशिश की। कई बार चिल्लाकर कहा कि तेरा एक से मन नहीं भरता क्या? पहले मुझे लगा कि ये महज इत्तेफाक होगा और मैंने खुद को वहां से अलग कर लिया।’ यह दर्द लखनऊ की डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर स्टूडेंट का है। उसने विशाखा कमेटी के सामने अपने क्लासमेट लड़के के खिलाफ उन सारी हरकतों को बयां किया है,जो उस रात बैचलर पार्टी में हुई थी। पीड़िता ने विश्वविद्यालय प्रशासन के बाद पुलिस से भी शिकायत की है। विश्वविद्यायल प्रशासन की इंटरनल कंप्लेंट कमिटी (ICC) ने 29 मई को प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शकुंतला, डॉ. इंदु सुभाष, आंचल गुप्ता, उत्कर्ष चड्ढा और रिचा मिश्रा ने मामले की सुनवाई की। पढ़िए छात्रा की छात्रा की शिकायत हू-ब-हू… पढ़िए पूरा मामला…. 19 मई और 20 मई की रात को RMLNLU कैंपस में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स ने पार्टी की। रात करीब 11 बजे से ग्राउंड में पार्टी की, जो कई घंटों तक तक चली। इसी पार्टी में छात्रा से बैड टच और छेड़छाड़ का मामला सामने आया। हैरानी वाली बात ये रही कि कैंपस में बिना परमिशन के पार्टी हुई इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को तब मिली जब छात्रा ने ICC और चीफ प्रॉक्टर को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 110 छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। इसके साथ ही स्टूडेंट्स पर फाइन भी लगाया। हालांकि, पीड़ित छात्रा के मुताबिक ऐसी पार्टियां यहां रोजाना होती पर कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता। इस पार्टी में यदि मेरी तरफ से कोई कंप्लेंट न की जाती तो विश्वविद्यालय प्रशासन कोई एक्शन न लेता। अब पढ़िए घटनाक्रम विस्तार से… पीड़ित छात्रा का आरोप है कि जब मैं डांस फ्लोर के दूसरी तरफ अपने फ्रेंड्स के साथ मौजूद थी तब एक बार फिर से आरोपी छात्र मेरे बहुत नजदीक आया। इस बार मेरे बैक साइड से बेहद आपत्तिजनक तरीके से उसने मुझे छुआ। यह हरकत जानबूझकर और आपत्तिजनक तरीके से की गई। घटना के समय मौजूद एक छात्र मित्र ने हस्तक्षेप किया और मुझे वहां से दूर ले गया। इसके बाद मैंने खुद को डांस फ्लोर से पूरी तरह से हटा लिया। मेरा मूड ऑफ हो चुका था और मैं अलग खड़ी होकर अपने एक मित्र से बात कर रही थी। तभी आरोपी ने हिंदी में अभद्र टिप्पणी की। आरोपी ने कहा कि ‘तेरे लिए एक काफी नहीं है क्या, जो दूसरा भी चाहिए?’ पीड़िता का आरोप है कि यह टिप्पणी उसे नीचा दिखाने और यौन रूप से अपमानित करने की मंशा से सार्वजनिक रूप से कही गई। कैंपस में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल वहीं, पीड़िता लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी छात्र ने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक और यौन टिप्पणी भी की, जिससे उसे मानसिक आघात और अपमान का सामना करना पड़ा। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसी बैच का छात्र है, इसलिए उसे कैंपस में प्रताड़ना और सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। चीफ प्रॉक्टर को पत्र लिखकर लगाई गुहार ICC में शिकायत के बाद पीड़ित छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर को लिखित शिकायत देकर तत्काल सुरक्षा की मांग की है। चीफ प्रॉक्टर को भेजे गए मेल में छात्रा ने कहा है कि 19-20 मई की रात बैच पार्टी के दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार हुआ था, जिसकी शिकायत उसने 20 मई को विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) में दर्ज कराई थी। छात्रा का कहना है कि मामला अभी जांच के अधीन है। छात्रा ने आरोप लगाया कि ICC में शिकायत देने के बाद आरोपी छात्र और उसके कुछ साथी लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। और अलग-अलग माध्यमों से संपर्क कर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 'प्रताड़ित करने वाला छात्र लगातार कर रहा कैंपस में पीछा' पीड़िता का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने वाले छात्र लगातार कैंपस में उसका पीछा कर रहे हैं, जिससे वह मानसिक तनाव और डर में जी रही है। वह हॉस्टल से बाहर निकलने तक में डर महसूस कर रही है। लाइब्रेरी, अकादमिक ब्लॉक और मेस जैसे सामान्य स्थानों पर जाने में भी उसे असुरक्षा महसूस हो रही है। शिकायत में छात्रा ने कहा है कि यह सिर्फ निजता का उल्लंघन नहीं बल्कि उसे चुप कराने और कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है। छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा सुनिश्चित करने और संबंधित 4 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ICC जांच के आधार पर होगी कार्रवाई इस मामले में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. शशांक ने बताया कि ICC को भेजी गई कंप्लेंट मामले में संबंधित छात्रों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद दोनों छात्राओं ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। प्रकरण ICC के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। शिकायत वापस लिए जाने के तथ्य को जांच समिति ने नियमानुसार रिकॉर्ड पर लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आज 29 मई को ICC इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए सुनवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेबल फैन में उतरे करंट से महिला की मौत:सब्जी लेने बाजार गए थे पति, घर में अकेली थी; लौटने पर अचेत अवस्था में मिलीं
    Next Article
    दलालों से सावधान, स्क्रूटनी के लिए न दें रुपये:वाराणसी में UP बोर्ड परीक्षार्थियों के नंबर बढ़वाने का दावा, अपर सचिव बोले- FIR कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment