Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से अगवा 8 महीने का बच्चा यूपी से मिला:3 बेटियों वाले दंपती ने वारिस की चाह में किडनैप किया था; तीन गिरफ्तार

    1 hour ago

    3

    0

    दिल्ली के पूर्वी इलाके पांडव नगर से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से बरामद कर लिया है। मामले में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां ई-रिक्शा चलाती है। वह काम पर गई थी और बच्चा केयरटेकर की देखरेख में था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसे लेकर फरार हो गया। मां की शिकायत पर मंडावली थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी दंपती की पहले से तीन बेटियां हैं। वे परिवार का नाम और विरासत आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहते थे। पुलिस अब इस मामले में कथित बाल तस्करी के पहलुओं की भी जांच कर रही है। केयरटेकर के बयान से मिली शुरुआती जानकारी पुलिस ने बताया कि पूछताछ में केयरटेकर ने जानकारी दी कि वह सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर से कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई, जो बाद में बच्चे को लेकर चला गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी के भागने के संभावित रास्तों की जांच की। फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर भागता दिखाई दिया। ऑटो-रिक्शा चालकों से पूछताछ में आरोपी की गतिविधियों का पता अक्षरधाम की तरफ चला। मिनी ट्रक के ड्राइवर तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान एक मिनी ट्रक की गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने उसके ड्राइवर ऋषिपाल (40) की पहचान की। वह मथुरा का रहने वाला है और ट्रक चलाता है। तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी से पुलिस को पता चला कि बच्चे को अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव में छत्रु नाम के व्यक्ति को सौंपा गया था। पुलिस के मुताबिक, छत्रु (50) पेशे से किसान है। उसकी पत्नी कुसमा (45) भी इस मामले में आरोपी है। दोनों वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं और छत्रु, ऋषिपाल का दूर का रिश्तेदार है। एक साल पहले बनाई थी बच्चे को पाने की योजना पुलिस के अनुसार, छत्रु और कुसमा ने करीब एक साल पहले ही एक बेटे को पाने की योजना बनाई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। वे परिवार का नाम और विरासत आगे बढ़ाने के साथ बुढ़ापे में देखभाल के लिए भी बेटा चाहते थे। पुलिस टीम ने पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद बच्चे को गांव से बरामद किया। अपहरण के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, किसी भी आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बाल तस्करी के पहलू से जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे को अगवा करने और उसे दूसरे लोगों को सौंपने की पूरी प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका थी। मामले की आगे जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Seattle Airport पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले दो यात्रियों को घसीटकर ले गए ICE एजेंट, Alaska Airlines ने जताई नाराजगी
    Next Article
    राजस्थान के माउंट आबू में ओस जमी, पारा 0°C पहुंचा:MP-छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश; यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment