Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली एयरपोर्ट में जबरन घुसा हरियाणवी एथलीट अरेस्ट:बिना वीजा विदेश जाना चाहता था, CISF जवानों ने घेरकर पकड़ा; VIDEO सामने आया

    3 hours ago

    3

    0

    हरियाणा के एक एथलीट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। वह बिना वीजा और वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। पहले वह एंट्री गेट पर चेकिंग स्टाफ को चकमा देकर अंदर घुस गया और फिर एयरपोर्ट के अंदर की तरफ दौड़ लगा दी। उसकी इस हरकत को देखकर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) अलर्ट हो गई। इसके बाद सुरक्षा में तैनात CISF जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि एथलीट किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहता था। उसके पास से मोबाइल, किताबें, खेल का सामान, सर्टिफिकेट और आवेदन फॉर्म मिले हैं। उसके पिता ने नशे की लत और मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है। फिलहाल, CISF की शिकायत पर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सुरक्षा टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। एथलीट के एयरपोर्ट में घुसने की कुछ तस्वीरें… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR CISF जवानों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। CISF की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... रोहतक- पहलवान ने पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की:सिर-छाती पर वार किए, खून से लथपथ छोड़कर भागा; भाई गांव का सरपंच रोहतक में एक पहलवान ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर और छाती पर कई वार किए। बुधवार देर रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    विलियमसन ने चुने अगले 'फैब-5' टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल, 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर
    Next Article
    WTC 2027 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, फिर भी बाहर, आखिर शुभमन गिल की कप्तानी में चल क्या रहा है!

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment