Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कर किया सील:जालौन में शादी में न बुलाने पर चाचा ने नाराज होकर किया हंगामा

    13 hours ago

    1

    0

    जालौन कोतवाली क्षेत्र के नारो भास्कर गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक नाराजगी के चलते चाचा ने दूल्हे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कर सील करा दिया। घटना उस समय सामने आई जब दूल्हा शादी कर बारात के साथ दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। जानकारी के अनुसार, नारो भास्कर निवासी दूल्हे मुहम्मद माजिद ने अपनी शादी में अपने चाचा मुहम्मद अजहर को आमंत्रित नहीं किया था। इसी बात से नाराज होकर चाचा ने गुस्से में आकर दूल्हे के घर के मुख्य दरवाजे को वेल्डिंग करवा कर बंद करा दिया और उस पर ताला भी जड़ दिया। इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब दूल्हा बारात लेकर लड़की वालों की यहां गया हुआ था और घर पर कोई नहीं था, इसी दौरान चाचा ने इस घटना को अंजाम दिया। उधर, दूल्हा बारात लेकर शादी समारोह में व्यस्त रहा, जबकि इधर चाचा ने घर को पूरी तरह से सील कर दिया। जब दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा बंद और वेल्डिंग से जड़ा देखकर सभी हैरान रह गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे की वेल्डिंग कटवाई गई और ताला तोड़कर घर को खुलवाया गया। इसके बाद ही दुल्हन ने गृह प्रवेश किया। इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ जाना चिंताजनक है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाएं बोलीं- विपक्ष ने हमारे साथ विश्वघात किया:आजमगढ़ में पदयात्रा निकाली, अखिलेश, राहुल और ममता का पुतला फूंका
    Next Article
    देवरिया सपा जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन नेता हाउस अरेस्ट:बरहज आंदोलन से पहले पुलिस की देर रात कार्रवाई, जिले की राजनीति गरमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment