Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाएं बोलीं- विपक्ष ने हमारे साथ विश्वघात किया:आजमगढ़ में पदयात्रा निकाली, अखिलेश, राहुल और ममता का पुतला फूंका

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ नगर में महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और धर्मेंद्र यादव का पुतला फूंका। महिलाओं ने नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता जसरासरिया ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टियों की महिला-विरोधी सोच को दर्शाता है। महिलाओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भागीदारी को उनका अधिकार बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध करने वाले नेताओं को चुनाव में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा खामियाजा प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि आने वाले समय में इसका खामियाजा विपक्ष के राजनीतिक दलों को भुगतना पड़ेगा। जिस तरह से आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया गया है। निश्चित रूप से दुखद और शर्मनाक है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बबीता जसरा सरिया नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर, जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा, अनीता सिंह, रानी चौरसिया, वंदना सिंह, वंदना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में कुपोषण के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट:जिलाधिकारी ने एनआरसी का औचक निरीक्षण किया, आठ बच्चे मिले भर्ती
    Next Article
    दूल्हे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कर किया सील:जालौन में शादी में न बुलाने पर चाचा ने नाराज होकर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment