Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत छह पर केस:अतिरिक्त दहेज न मिलने पर मायके छोड़ा, ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। कांटी अखयवरपुर गांव निवासी ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्योति ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 24 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ के जांजगीर नैला, नगर पंचायत रायपुर निवासी सुयश मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उन्हें कम दहेज लाने का ताना देते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, ससुरालियों ने उनसे अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी न होने पर उन्हें जान से मारकर रेल पटरी पर रख देने की धमकी भी दी जाती थी। ज्योति ने बताया कि 7 जून 2025 को उनके पति और अन्य ससुराल वाले उन्हें मायके छोड़ गए। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जब तक वह अतिरिक्त दहेज नहीं लाएंगी, उन्हें ससुराल आने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने ज्योति की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुयश मिश्रा और ससुर जुगल किशोर को नामजद किया है। इसके अलावा, सास, ननद, ननदोई समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मां-बेटे की संदिग्ध हालत में मौत:दूसरे बेटे की हालत नाजुक, पति पर जहर देने का आरोप; हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
    Next Article
    IPL में आज पंजाब Vs हैदराबाद:हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, अभिषेक टॉप स्कोरर बन सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment