Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दगाबाज रे! अंसारुल्लाह से US की सीक्रेट मीटिंग, ट्रंप ने हूतियों से कर ली सेटिंग, सऊदी को छोड़ा अकेला

    12 hours ago

    1

    0

    ऐसे दोस्त से तो दुश्मन ही भले। जिस वाशिंगटन के भरोसे सऊदी अरब ने पूरे खाड़ी में अपनी गर्दन फंसाई। उसी अमेरिका ने अपने सबसे करीबी सहयोगी के सबसे बड़े दुश्मन यानी अंसारुल्लाह के साथ अंदर ही अंदर सेटिंग कर ली है।  ओमान में हुई एक सीक्रेट मीटिंग के बाद अमेरिका ने जंग के मैदान में सऊदी अरब का साथ छोड़ दिया है। हूतियों की मार से बेहाल सऊदी अरब अब अमेरिका पर भरोसा करने की तमाम सीमा रेखाओं को पार कर चुका है। इसराइल के एनल्फ चैनल और अंतरराष्ट्रीय सूत्रों के हवाले से रियाद के शाही गलियारों से खबर आ रही है। सऊदी अब कह रहा है कि वाशिंगटन के फैसले ना लेने की कीमत हम अपनी जमीन पर चुका रहे हैं। यमनी सूत्रों के मुताबिक और टाइम्स ऑफ इसराइल के मुताबिक हाल ही में ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिकी अधिकारियों और हूं प्रतिनिधियों के बीच एक बेहद गोपनीय बैठक की गई। इसे भी पढ़ें: हूतियों ने पहले F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, फिर Video जारी कर पूरी दुनिया को बतायाबैठक में हूती प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अब्दुल सलाम और अब्दुल मलिक अल अजरी शामिल थे। इस मीटिंग में अंसारउल्ला ने अमेरिकी अधिकारियों को साफ आश्वासन दे दिया। वे अमेरिकी या अन्य कमर्शियल जहाजों पर हमला नहीं करेंगे और मई 2025 में हुए दोनों के बीच सीज फायर समझौते को मानेंगे। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक कड़ी शर्त भी रख दी जिस जाल में अमेरिका फंस तो गया लेकिन सऊदी अकेला पड़ गया। हुतियों ने डिमांड की कि अमेरिका सऊदी अरब के खिलाफ जारी उनकी जंग से पूरी तरीके से दूर रहेगा और सोचिए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो अमेरिका सऊदी के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की कसमें खाता फिरता था उस अमेरिका ने पल भर में ही हूतियों से यह डील कर ली। याद कीजिए मार्च 2025 में ट्रंप सरकार ने हूतियों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर लाल सागर में 2 महीने तक भीषण बमबारी की। लेकिन मई 2025 के सीज फायर के बाद अब ट्रंप प्रशासन ने चुपचाप सऊदी अरब को हूतियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया। यानी मोहम्मद बिन सलमान अब अकेले पड़ चुके हैं। केएसए माने किंगडम ऑफ सऊदी अरबिया बुरी तरीके से फंस चुका है। इसे भी पढ़ें: Gaza City में विस्थापितों की इमारत ढहने से 11 बच्चों समेत 21 लोगों की मौतइजरायली नेटवर्क एंटल को सऊदी शाही परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि रियाद इस समय खुद को बेहद लाचार महसूस कर रहा है। होतियों के लगातार होते मिसाइल और ड्रोन हमलों ने सऊदी अरब के बेहद महंगे पेट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के भंडार को खाली कर दिया। सऊदी रक्षा विभाग ने अमेरिका से तुरंत अतिरिक्त सैन्य मदद और मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मांग कर डाली। लेकिन वाशिंगटन ने हाथ खड़े कर दिए। शाही घर आने से जुड़े एक सूत्र ने गुस्से में कहा, "जब तक वाशिंगटन कोई अमली कदम नहीं उठाता, तब तक हम जमीन पर इसकी कीमत चुका रहे हैं। मदद ना मिलने पर सऊदी ने पाकिस्तान और तुर्की का दरवाजा भी खटखटाया। लेकिन दोनों ही देशों ने सिर्फ हथियारों के सौदे में दिलचस्पी दिखाई, और सीधी सैन्य मदद देने से पीछे हट गए। इससे सऊदी अरब में अकेले छोड़ दिए जाने का एहसास और गहरा हो गया। सऊदी अरब के लिए मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होती। हूतियों ने यमन के अलहाजम और अमारी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। और बाबल मंदिर स्टेट पर खंदके खोदकर नाकेबंदी कर डाली। तनाव इस कदर बढ़ गया है कि इतिहास में पहली बार मक्का शहर के पास एयर रेड सायरन बजाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मक्का के इतिहास में पहली बार अलर्ट जारी, F-15 के गिरने के बाद पूरे सऊदी में हड़कंप!
    Next Article
    भारत-चीन पार्टनर बनने पर सहमत, BRICS Summit में PM Modi और Xi वार्ता पर बोले Wang Yi

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment