Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसफॉर्मर पर काम करते बिजलीकर्मी को लगा करंट:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, विभाग पर लापरवाही के आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर के चरथावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरगढ़ में एक विद्युत कर्मी ट्रांसफॉर्मर पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 35 वर्षीय सावन पुत्र गोपीचंद, निवासी ग्राम कसियारा, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह लाइन बंद मानकर काम कर रहे थे, तभी अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल कर्मी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सावन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुज़फ्फरनगर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बिना उचित पुष्टि के लाइन में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी चूक से कर्मचारियों की जान को खतरा होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत:होर्डिंग और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरी
    Next Article
    नोएडा में डिजिटिल अरेस्ट कर ठगे 7 लाख:CBI जांच और मनि लॉड्रिंग का दिखाया डर, एफसीआई से है सेवानिवृत्त बुजुर्ग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment