Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में आंधी-बारिश से गर्मी से मिली राहत:होर्डिंग और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरी

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं और होर्डिंग व सोलर पैनल उड़ गए। हालांकि, बारिश से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। शाम करीब 5:45 बजे शुरू हुई तेज आंधी के चलते शहर के कई हिस्सों में लगे प्रचार होर्डिंग गिर गए। सड़क किनारे खड़े पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर पड़ीं। मोहल्ला चाहशीरी निवासी रिजवान का सोलर पैनल उड़कर दूसरी छत पर जा गिरा, जिससे उन्हें करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ। आंधी के दौरान राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी थमने के बाद आसमान में घने बादल छा गए और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा और खुशनुमा हो गया। आंधी और बारिश के कारण शहर की बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही। पिछले कई दिनों से जिले में तेज गर्मी का असर बना हुआ था। हालांकि, दो दिनों से बादल छाए रहने के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई थी, लेकिन उमस बरकरार थी। तीन दिनों का मौसम रिकॉर्ड कृषि अनुसंधान केंद्र, नगीना के अनुसार पिछले तीन दिनों का तापमान और आर्द्रता इस प्रकार रही। 28 अप्रैल: अधिकतम 35.0°C, न्यूनतम 19.9°C, आर्द्रता 90% व 53% 29 अप्रैल: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 20.2°C, आर्द्रता 92% व 65% 30 अप्रैल: अधिकतम 34.4°C, न्यूनतम 19.2°C, आर्द्रता 95% व 68% मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं तेज आंधी से हुए नुकसान ने प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईसीएसई 10वीं में आयशा खातून ने किया टॉप:मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा को 89.% अंक मिले, गुरुचरन स्कूल में भाई-बहन भी चमके
    Next Article
    ट्रांसफॉर्मर पर काम करते बिजलीकर्मी को लगा करंट:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, विभाग पर लापरवाही के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment