Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत:हापुड़ में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था

    18 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। शनिवार रात करीब 11 बजे खंभा नंबर 23 के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। किशोर की पहचान ग्राम श्यामपुर निवासी शुभम के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव के पास मिली किताब से किशोर की पहचान शुभम के रूप में हुई। वह ग्राम श्यामपुर का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शुभम परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था। वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता महिला, मां और बच्ची का सुराग नहीं:बदायूं से फर्रुखाबाद के ढाईघाट तक गंगा में तलाश, फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ जुटी
    Next Article
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज लखनऊ और देहरादून दौरा:बीबीडी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, उत्तराखंड से फिर लखनऊ लौटेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment