Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प ने रक्षामंत्री के कहने पर ईरान पर हमला किया:उपराष्ट्रपति वेंस इससे खुश नहीं थे; ईरान को एटमी हथियार बनाने से रोकना था

    7 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 25वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कहने पर ईरान पर हमला का आदेश दिया था। अल जजीरा के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि हेगसेथ सबसे पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थन में सबसे पहले आगे आए थे। हेगसेथ का मानना था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी है, इसलिए कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका का टारगेट ईरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसेना ताकत को खत्म करना है। लेकिन यह युद्ध कब खत्म होगा, इस बारे में उन्होंने कुछ साफ नहीं कहा। हालांकि ट्रम्प सरकार के अंदर भी इस मुद्दे पर पूरी सहमति नहीं है। ट्रम्प ने माना कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने खुलकर विरोध भी नहीं किया। वहीं कुछ अधिकारियों ने युद्ध का समर्थन किया, तो कुछ इसके खिलाफ थे। इसी बीच एक बड़े अधिकारी ने इस्तीफा भी दे दिया। ईरान बोला- युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो सकता था ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजेई ने कहा कि यह युद्ध एक हफ्ते के भीतर ही खत्म हो सकता था, लेकिन इजराइल की वजह से यह जारी रहा। रजाई के मुताबिक, अमेरिका युद्धविराम (सीजफायर) के लिए तैयार था और संघर्ष खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले जारी रखने पर जोर दिया, जिससे जंग लंबी खिंच गई। उन्होंने दावा किया कि युद्ध के 15वें दिन के बाद अमेरिका को भी यह समझ आ गया था कि इस संघर्ष में जीत का कोई रास्ता नहीं है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG संकट: लखनऊ में कमर्शियल गैस सप्लाई को लेकर कड़े निर्देश
    Next Article
    देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या:खाने के दौरान बहस हुई तो फावड़ा सिर पर मारा, तीन स्टूडेंट गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment