Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान ने सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर दिया:मैंने ठुकरा दिया, मुझे ईरान का नेता बनने में दिलचस्पी नहीं

    12 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इस पद को ठुकरा दिया। रिपब्लिकन फंडरेजर कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा- “इतिहास में कोई भी देश का प्रमुख ऐसा नहीं रहा होगा जिसे ईरान का नेता बनने में इतनी कम दिलचस्पी हो। वे कहते हैं कि हम आपको अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं। लेकिन मैंने कहा- थैंक्यू, मुझे यह नहीं चाहिए।” ट्रम्प ने फिर से अमेरिका की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे ईरान से बातचीत चल रही है और ईरानी सरकार युद्धविराम चाहती है, लेकिन घरेलू दबाव के डर से खुलकर ऐसा नहीं कह पा रही। उन्होंने कहा, “हम इतनी बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं कि दुनिया ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। वे बातचीत कर रहे हैं और बहुत ज्यादा समझौता करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें डर है कि अगर उन्होंने यह बात कही तो उनके अपने लोग ही उन्हें मार सकते हैं। उन्हें हमसे भी डर है।” हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और कहा है कि उनकी अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हो रही। ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के हवाले से दी है। कॉन्सुलेट ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि 'मित्र देशों' को होर्मुज से गुजरने की छूट है। ईरान पहले भी कह चुका है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। यह रास्ता सिर्फ उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के खिलाफ हैं। बाकी देशों को कुछ शर्तों के साथ गुजरने की अनुमति दी जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से भारत को 5 बड़े फायदे… अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा है। यह प्लान पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम के साथ-साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ इस बातचीत में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं ये शर्तें रखीं हैं… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-US के बीच शर्तों पर कोहराम, कैसे होगा युद्धविराम? देखें आज सुबह
    Next Article
    पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment