Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर चालक की मौत, साथी घायल:देवरनिया में डंफर ने मारी टक्कर, किच्छा से लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के देवरनिया क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र अपने फुफेरे भाई संतोष कुमार के साथ उत्तराखंड के किच्छा से पशुओं के लिए चोकर लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच देवरनिया के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंफर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। मृतक हरेंद्र अविवाहित था और अपने परिवार का सहारा था। उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिजनों में गहरा दुख है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में मजार में तोड़फोड़, कब्र की जाली तोड़ी:चादर जलाने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश
    Next Article
    अयोध्या में लाखों की चोरी, FIR दर्ज नहीं:वीआईपी ढाबा संचालक का घर खंगाला, सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment