Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सोनभद्र में मंदिर के पास हुआ हादसा, प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार था मृतक

    16 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना चोपन रोड स्थित शारदा मंदिर के समीप हुई। मृतक की पहचान सिंगरौली निवासी करन यादव (पुत्र राजकुमार यादव) के रूप में हुई है, जो रेलवे में सिंहा एंटरप्राइज कंपनी के ठेकेदार के साथ काम करते थे। जानकारी के अनुसार, करन यादव अपनी बाइक संख्या UP 64 AB 1983 से जा रहे थे, तभी टिप्पर संख्या UP 70 BT 8221 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर से करन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें ऑटो से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में खनन कार्य के दौरान ओवरलोड टिप्परों का संचालन लगातार जारी रहने की बात सामने आई है। आरोप है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण बिना नंबर प्लेट या नियमों की अनदेखी कर वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बाइक और टिप्पर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजसेवी ने भिक्षाटन से जुटाए 11 हजार रुपए:इंटर टॉपर रेखा बिंद को चंदौली डीएम ने दिलवाए, पढ़ाई में मिलेगी मदद
    Next Article
    हाथरस में 5 हजार के लिए निर्वस्त्र भागा युवक:शर्त जीतने के लिए की शर्मनाक हरकत, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment