Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजसेवी ने भिक्षाटन से जुटाए 11 हजार रुपए:इंटर टॉपर रेखा बिंद को चंदौली डीएम ने दिलवाए, पढ़ाई में मिलेगी मदद

    15 hours ago

    2

    0

    चंदौली में युवा समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में टॉप करने वाली छात्रा रेखा बिंद को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन के माध्यम से जुटाई थी। सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के हाथों यह राशि छात्रा को दिलवाई गई। इस अवसर पर दुर्गेश सिंह ने बताया कि वे समाज के होनहार छात्रों की मदद के लिए भिक्षाटन करते हैं। इससे एकत्र धनराशि से गरीब छात्रों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यह राशि रेखा बिंद को आगे की पढ़ाई जारी रखने में काफी सहायक होगी। जिलाधिकारी ने दुर्गेश सिंह की इस पहल की सराहना की और समाज के लिए उनके योगदान पर बधाई दी। आपको बता दें कि धानापुर क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव की निवासी रेखा बिंद ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद ही दुर्गेश सिंह ने उनसे मुलाकात की और यह सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। दुर्गेश सिंह ने बताया कि वे कई वर्षों से रेलवे स्टेशनों और चौराहों पर भिक्षाटन कर रहे हैं। इस धनराशि से वे गरीब बालिकाओं को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ कॉलेज स्तर पर उनके प्रवेश में भी मदद करते हैं। उनके इस कार्य के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और जिला प्रशासन द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है। दुर्गेश सिंह ने रेखा बिंद की सराहना करते हुए कहा कि वह एक होनहार छात्रा हैं, जिसने यूपी बोर्ड की परीक्षा में अपनी प्रतिभा और हौसले का लोहा मनवाया है। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी कड़ी मेहनत करके जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लायंस क्लब ज्ञानपुर की नई कार्यकारिणी गठित:भदोही में अजीत प्रसाद पांडेय बने अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन
    Next Article
    टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सोनभद्र में मंदिर के पास हुआ हादसा, प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment