Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तनु चौहान को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स की सदस्यता मिली:विधि के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए प्राप्त हुआ, परिजनों में खुशी का माहौल

    13 hours ago

    2

    0

    एटा के मोहल्ला मिश्राई निवासी तनु चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें विश्व स्तरीय प्रतिष्ठित संस्था इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स द्वारा वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए पांच वर्षीय “विशिष्ट सदस्यता” प्रदान की गई है। यह सदस्यता उन चुनिंदा व्यक्तियों को दी जाती है जिन्होंने विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, गहन ज्ञान और उल्लेखनीय योगदान दिया हो। संस्था ने तनु चौहान को उनकी शैक्षणिक योग्यता, विधिक समझ और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए इस सम्मान के लिए चयनित किया है। संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र पर अध्यक्ष डॉ. अदिश सी. अग्रवाल और निदेशक साराह जे. मार्चिंगटन के हस्ताक्षर अंकित हैं, जो इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता को और भी मजबूत बनाते हैं। यह सदस्यता आने वाले वर्षों में विधि क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। तनु चौहान की इस उपलब्धि से उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है। उनके पिता संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत तथा लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि तनु शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखती हैं। कस्बा और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी तनु चौहान को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। स्थानीय बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों का कहना है कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि तनु चौहान भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश और समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र आयोजित:27 मामलों की सुनवाई, 4 में सुलह, 5 निरस्त किए गए
    Next Article
    कौशांबी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:डंपर ने मारी टक्कर, दूसरा गंभीर; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment