Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से लिया संन्यास:VIDEO जारी कर किया ऐलान, 'सियासी गंदगी' को बताया वजह

    1 hour ago

    1

    0

    बुंदेलखंड के प्रमुख राजनेता और बहुजन समाज पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कुंवर बादशाह सिंह ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की। यह फैसला ऐसे समय आया है जब वह समाजवादी पार्टी में सक्रिय थे। हाल ही में संपन्न हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें हमीरपुर-महोबा सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बादशाह सिंह ने अपनी रणनीति से अजेंद्र सिंह लोधी को सांसद बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सफलता के कुछ समय बाद उनके संन्यास के फैसले ने समर्थकों को चौंका दिया है। अपने वायरल वीडियो में कुंवर बादशाह सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीति में बहुत अधिक 'गंदगी' आ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब राजनीति समाजसेवा का सबसे बड़ा मंच थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। इसी ऊब के कारण उन्होंने पीछे हटने का निर्णय लिया है। महोबा के खरेला निवासी बादशाह सिंह का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ था। उन्होंने 1989 में महोबा की खरेला नगर पंचायत के चेयरमैन बनकर राजनीति में कदम रखा। इसके बाद, 1991 में वह हमीरपुर की मौदहा सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वह मौदहा सीट से कुल चार बार विधायक रहे और बसपा शासनकाल के दौरान प्रदेश के कद्दावर मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने विभिन्न दलों का प्रतिनिधित्व किया। वह भाजपा, बसपा, कांग्रेस और अंत में समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहे। 2012 के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा। 2016 में भाजपा से इस्तीफा देकर वह कांग्रेस में शामिल हुए, जहां उनकी पत्नी रत्ना सिंह और समर्थकों ने भी सदस्यता ली थी। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान की थी। महोबा और हमीरपुर जिले की राजनीति में बादशाह सिंह का एक अलग प्रभाव रहा है। वर्तमान में उन्हें हमीरपुर सदर सीट से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उनके इस स्वैच्छिक संन्यास ने बुंदेलखंड के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बिना फायर एनओसी होटल-रेस्टोरेंट बंद:सिविल लाइंस में पुलिस का शिकंजा, हंगामा करने पर 11 लोग हिरासत में
    Next Article
    युवक पर पत्नी का साइबर उत्पीड़न करने का आरोप:सुल्तानपुर में मोबाइल नंबर साझा कर भेजे अनचाहे कॉल-मैसेज, मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment