Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर पत्नी का साइबर उत्पीड़न करने का आरोप:सुल्तानपुर में मोबाइल नंबर साझा कर भेजे अनचाहे कॉल-मैसेज, मामला दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाने में साइबर उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। अल्देमऊ नूरपुर निवासी शिकायतकर्ता अंकित रावत ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज निवासी सुनील पटेल उर्फ हिमांशू पटेल उनकी पत्नी को लंबे समय से परेशान कर रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 'महेंद्र सिंह', 'महेंद्र पटेल' और 'रोहित पटेल' जैसे फर्जी नामों से फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाईं। इन आईडी का उपयोग कर उसने पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास किया। अप्रैल-मई 2025 के दौरान, आरोपी ने पीड़िता के व्हाट्सएप खाते में ओटीपी मंगाकर उसे हैक करने का भी प्रयास किया। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर अन्य व्यक्तियों को भी साझा कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, पीड़िता को लगातार अनचाहे कॉल और संदेश आने लगे। आरोपी ने फोन पर 'जिंदगी बर्बाद कर देने' जैसी धमकियां भी दीं। अंकित रावत ने इस संबंध में पहले भी महिला हेल्पलाइन (1090) और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। ताजा तहरीर के आधार पर, पुलिस ने 11 अप्रैल को मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), BNS की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी), IT एक्ट की धारा 66C (पहचान की चोरी) और 66D (कंप्यूटर संसाधन का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सोशल मीडिया चैट्स, कॉल लॉग्स और व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट को शामिल किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से लिया संन्यास:VIDEO जारी कर किया ऐलान, 'सियासी गंदगी' को बताया वजह
    Next Article
    RTE में चयनित बच्चों से फीस लिया तो लगेगा जुर्माना:BSA ने कहा- एडमिशन वाले बच्चों की गूगल शीट पर भरें डिटेल, वेरिफिकेशन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment