Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में DCP ने चलाया 'ऑपरेशन क्लीन':देर रात वाहनों के कागजात और शराब ठेकों पर जांच की, कई वाहनों के काटे चालान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में कल्याणपुर और बिठूर इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से लेकर ओवररेट शराब बेचने वालों तक पर सख्त कार्रवाई की गई। सड़कों पर चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी खुद फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे। उनके साथ एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर नाकेबंदी कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान सीट बेल्ट न लगाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहन के कागजात अधूरे होने पर मौके पर ही चालान काटे गए। जिन वाहन चालकों में मामूली कमी पाई गई, उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने साफ किया कि दोबारा नियम तोड़ने पर सीधे सख्त कार्रवाई होगी। शराब ठेकों पर छापेमारी, ओवररेटिंग पर सख्ती अभियान केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा। बिठूर थाना क्षेत्र में आईआईटी गेट के पास स्थित शराब की दुकानों पर भी पुलिस टीम ने औचक निरीक्षण किया। रात के समय तय कीमत से अधिक पर शराब बेचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सेल्समैनों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेट लिस्ट से ज्यादा कीमत वसूलने या निर्धारित समय के बाद बिक्री करने पर लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति की जाएगी, साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर वाहनों और शराब ठेकों की जांच की गई। कई वाहनों के चालान किए गए हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता नाकाम; मोदी ने ममता से 15 सालों का हिसाब मांगा; योगी बोले- बिना मियां के कैसा मियागंज
    Next Article
    वृंदावन हादसे का तीसरा दिन...12 की मौत, 4 लापता:200 लोगों की टीम यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही, जांच का दायरा बढ़ाकर 20 किमी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment