Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में राजवाहे का पुल दो साल में जर्जर:भंडूर पुलिस चौकी के सामने उखड़े सरिए, वाहनों को खतरा

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सिखेड़ा थाना क्षेत्र की जौली रोड पर भंडूर पुलिस चौकी के सामने स्थित राजवाहे का पुल जर्जर हालत में है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह पुल वर्ष 2021 में बनकर तैयार हुआ था। वाहनों का संचालन लगभग दो साल पहले ही शुरू हुआ था। हालांकि, संचालन शुरू होने के कुछ ही समय बाद पुल की स्थिति खराब होने लगी है। पुल पर कई स्थानों से लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। कुछ जगहों पर बड़े सरिए उखड़कर ऊपर आ गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका है। पुल के एक किनारे पर नुकीले सरिए वाहनों के टायर फटने का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासी मनोज सैनी ने बताया कि पुल की हालत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन संबंधित विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि पुलिस चौकी के ठीक सामने होने के बावजूद इस खतरे को अनदेखा किया जा रहा है। यह पुल पैदल यात्रियों और भारी वाहनों दोनों के लिए जोखिमपूर्ण हो गया है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में मतदाता सूची से 2.72 लाख नाम कटे:विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद नए मतदाताओं को मौका
    Next Article
    अलीगढ़ में आज CDS, NDA-NA परीक्षा:चेकिंग के बाद सेंटर्स पर दिया गया प्रवेश, 3929 अभ्यर्थी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment