Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ SP ने 4 पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर:लापरवाही और जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर कार्रवाई, दी गई चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई शनिवार रात को एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने की। एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक चिंकू सैनी और सिपाही अंकित, पंकज व पवन पर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और आम जनता के साथ उचित व्यवहार न करने के आरोप थे। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर इस मामले की जांच कराई गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि विभाग में अनुशासनहीनता और जनता के प्रति असम्मानजनक व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का मुख्य दायित्व जनता की सेवा और सुरक्षा है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RTE में चयनित बच्चों से फीस लिया तो लगेगा जुर्माना:BSA ने कहा- एडमिशन वाले बच्चों की गूगल शीट पर भरें डिटेल, वेरिफिकेशन होगा
    Next Article
    गाजीपुर में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे से बचने के दौरान बिगड़ा संतुलन; कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment